12:05 PM, 09-Feb-2026
12 बजे भी हंगामा जारी, सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
लोकसभा में जब 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई तब भी विपक्षी दलों की तरफ से हंगामा जारी रहा। सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। इसी बीच सूत्रों ने कहा है कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ बजट सत्र के दूसरे चरण में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, लगाए गंभीर आरोप
11:40 AM, 09-Feb-2026
लोकसभा से निलंबित किए गए सांसदों का प्रदर्शन
लोकसभा से निलंबित किए गए सांसद संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi | Suspended Opposition MPs with a placard that claims “You possibly can droop us, however you’ll be able to’t silence us” protest on the Makar Dwar of the Parliament pic.twitter.com/GkoqwpwheU
— ANI (@ANI) February 9, 2026
11:25 AM, 09-Feb-2026
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष: सूत्र
संसद में बरकरार गतिरोध के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारियां किए जाने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक विपक्ष इस मुद्दे पर लामबंद हो रहा है कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
11:07 AM, 09-Feb-2026
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद के बजट सत्र में हंगामा-गतिरोध बरकरार है। लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में काम जारी है।
11:01 AM, 09-Feb-2026
दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में वर्ल्डचैंपियन अंडर-19 क्रिकेट टीम को दी गई बधाई
दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में वर्ल्डचैंपियन अंडर-19 क्रिकेट टीम को दी गई बधाई
08:49 AM, 09-Feb-2026
लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव, विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए तैयार

संसद में सरकार का विरोध करने के लिए विपक्ष लामबंद
– फोटो : एएनआई
लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव, विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए तैयार
07:36 AM, 09-Feb-2026
Parliament Budget Session LIVE: बजट सत्र में हंगामा-गतिरोध, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित; राज्यसभा में काम जारी
आज संसद के बजट सत्र का 9वां दिन है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार है। आज भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान हंगामे के आसार हैं। आज से दोनों सदनों में आम बजट 2026 पर चर्चा होनी है। लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल शुरू होगा, जबकि राज्यसभा में प्रश्नकाल का समय 12 बजे से निर्धारित है। बजट 2026 पर चर्चा के दौरान भी विपक्षी दल सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के अलावा विपक्षी दल संसद परिसर में भी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के घेराव के लिए विपक्षी दल आज 10 बजे से बैठक करने वाले हैं। विपक्ष अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर विशेष चर्चा कराने की मांग कर रहा है। सरकार ने कहा है कि जल्द ही ट्रे़ड डील का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा।
Source link
#Parliament #Budget #Session #LIVE #बजट #सतर #म #हगमगतरध #लकसभ #क #करयवह #सथगत #रजयसभ #म #कम #जर


