12:12 PM, 12-Feb-2026
लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा
लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा हो रही है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने विधेयक पेश किया। उन्होंने समझाया कि कानून में बदलाव का मकसद देश में सकारात्मक बदलाव करना है।
यहां पढ़ें विधेयक पर मांडविया के बयान की पूरी खबर
11:50 AM, 12-Feb-2026
प्रियंका गांधी ने लगाए गंभीर आरोप
संसद में हंगामे और हंगामा-व्यवधान के मामले में विपक्षी दलों पर सरकार के आरोपों से जुड़े एक सवाल पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार खुद संसद में चर्चा करने से भाग रही है।
11:05 AM, 12-Feb-2026
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, विपक्ष के हंगामे से लोकसभा का काम बाधित
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकार सांसदों के सवालों के जवाब दे रही है। राज्यसभा में अहम विधायी कामकाज कराए जा रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही चंद मिनटों बाद ही स्थगित करनी पड़ी। पीठासीन स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने तख्तियां लेकर लोकसभा के वेल में घुसे सांसदों से अपनी सीट पर वापस लौटने और कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। हालांकि, उन्होंने स्पीकर की मांग को अनसुना करते हुए नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। इस कारण कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में कामकाज जारी है।
10:44 AM, 12-Feb-2026
Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन बिल पर चर्चा; राज्यसभा में प्रश्नकाल
रिजिजू ने वीडियो को असांविधानिक बताया
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के साथ लिखा ‘यह कांग्रेस सांसद द्वारा बनाया गया अवैध वीडियो क्लिप है, जिसमें 20-25 कांग्रेस सांसद माननीय अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकी दे रहे हैं। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है और सांसदों को शारीरिक रूप से धमकी देने के लिए कभी प्रोत्साहित नहीं करती।’
That is the unlawful video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb’le Prime Minister. Our occasion believes in debate & dialogue and by no means encourage MPs to threaten bodily. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iM0a50Z4rg
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 12, 2026
सरकार ने विपक्षी सांसदों पर गालियां देने का आरोप लगाया
बुधवार को जारी नई वीडियो क्लिप से पहले भी रिजिजू ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने अध्यक्ष के कमरे में घुसकर गालियां दी थी। इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पर चर्चा हुई। इसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने भाग लिया। खास बात ये रही कि हंगामे के कारण कई दिनों तक बरकरार रहे गतिरोध के बाद मंगलवार को सदन में विधायी कामकाज हुए। चर्चा पूरी होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चर्चा का जवाब भी दिया।
Source link
#Parliament #Budget #Session #LIVE #लकसभ #म #औदयगक #सबध #सहत #सशधन #बल #पर #चरच #रजयसभ #म #परशनकल


