रिलेशनशिप अब सार्वजनिक
हार्दिक और माहिका की नजदीकियां पहली बार अक्तूबर में मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं। इसके बाद उनकी बीच वेकेशन की फोटोज सामने आईं और फिर हार्दिक ने माहिका के साथ फैमिली फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर कीं। यह सब उनके 2024 में पत्नी नताशा स्टैनकोविक से शांतिपूर्ण अलगाव के बाद आया।
अक्तूबर 2025 में कंफर्म किया रिश्ता
पिछले साल अक्तूबर में, हार्दिक ने अपने और माहिका के बारे में अफवाहें सामने आने के बाद अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया था। इस ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर माहिका के साथ कई फोटो भी पोस्ट की थीं। वे एक साथ छुट्टियों पर भी गए थे।
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैशन और फिटनेस कंटेंट भी बनाती हैं। लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक, माहिका ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इकॉनोमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद माहिका ने कई जगह इंटर्नशिप भी की है।
Source link
#HardikMahieka #गरलफरड #महक #क #जनमदन #पर #रमटक #हए #हरदक #पडय #खस #अदज #म #द #बधई #वडय






