अजमेर शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे पर एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार बस अहमदाबाद से सीकर की ओर जा रही थी। बस में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस में दुल्हन के कुछ रिश्तेदार भी सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मनीष बड़गूजर और आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG Semifinal Turning Level: मैच का पासा पलटने वाले पल; दुबे का प्रमोशन, अक्षर के कैच और बूम-बूम-बुमराह
घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही
सूचना मिलने पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का तत्काल उपचार करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और अधिकांश घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सीकर की ओर जा रही थी बस
सीओ मनीष बड़गूजर ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। एक स्लीपर बस अहमदाबाद से जयपुर होते हुए सीकर की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को संभवतः झपकी आ गई या फिर अचानक अटैक आने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link
#अजमर #म #भषण #सडक #हदस #डवइडर #स #टकरकर #पलट #सलपर #बस #चलक #क #मत #बस #स #अधक #यतर #घयल


