{“_id”:”698a972ed14716cddf01fd6b”,”slug”:”suspected-terrorist-abdul-rahman-murder-in-faridabad-jail-he-involved-in-plot-to-blow-up-ram-mandir-ayodhya-2026-02-10″,”kind”:”feature-story”,”standing”:”publish”,”title_hn”:”जेल में संदिग्ध आतंकी की हत्या: ‘जो देश के खिलाफ जाएगा उसका यही अंजाम’, सामने आया अब्दुल रहमान के कत्ल का कारण”,”class”:{“title”:”Metropolis & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Abdul Rahman homicide – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आतंकी संगठन एक्यूआईएस से संपर्क और हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को लगता था कि वो बड़ा बदमाश है। हत्या, हत्या के प्रयास व रंगदारी की वारदात करने वाले, आठ एफआईआर में नामजद, पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए गैंगस्टर अरुण चौधरी को लगता था कि वो बड़ा बदमाश है।
Trending Movies
इसी को लेकर बीते सप्ताह दोनों में कहासुनी व गाली-गलौच हो गई। इसी कहासुनी व गाली-गलौच की रंजिश में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए अरुण चौधरी ने रविवार रात सो रहे अब्दुल रहमान की हत्या कर दी।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि 3-4 दिन पहले ही दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जेल प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि कुख्यात आरोपियों, संदिग्ध आतंकी को चक्की में रखा जाता है। ये सामान्य बैरक की तुलना में अलग होती है और बंदी को सजा के तौर पर इनमें रखा जाता है।