(*4*)भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महिला-केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च किया। इसमें दिल्ली लखपति बिटिया योजना, मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजान, फ्री एलपीटी सिलेंडर स्कीम, मुफ्त बस यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड शामिल हैं। यह दिल्ली की लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि ये सभी कल्याणकारी योजनाएं दिल्ली की बहनों और बेटियों को सशक्त बनाएंगी और एक समृद्ध दिल्ली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। मैं जनहित की इन पहलों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई देती हूं।’
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘यह जिंदगी के तीन पहलुओं को छूने की कोशिश है: एजुकेशन, मोबिलिटी और घरेलू एम्पावरमेंट। मैं दिल्ली की बेटियों को बधाई देती हूं। जब सरकार ने जांच की, तो हमें पता चला कि 1.75 लाख लड़कियों के लिए लाडली-लाडली स्कीम का पैसा सरकारी अकाउंट में पड़ा था। इसलिए, पहले फेज़ में, हमें 30,000 लड़कियां मिलीं और डीबीटी के ज़रिए 90 करोड़ रुपये दिए गए।’
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त पिंक कार्ड लॉन्च किया। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘यह बहुत गौरव की बात है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं के लिए ये स्कीम निश्चित की और उन्हें माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुरू किया गया। पिंक कार्ड को इस्तेमाल करके बहने बसों में फ्री जा सकती हैं। हमारा वादा था कि हम दिवाली और होली पर दो सिलेंडर मुफ्त देंगे, आज मुख्यमंत्री ने उसे भी लागू किया है।’
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा, ‘दिल्ली सरकार अपनी जनता के लिए कुछ न कुछ योजना बनाए रखती है। आज हमारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जो योजना लाई हैं, उससे हमारी महिलाओं को लाभ मिलेगा। हमारी जो बहनें पढ़ना चाहती हैं, यह उनके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। पिंक कार्ड का मकसद था कि महिलाओं को उसका फायदा मिले। हमारी बहनों को इसका पूरा फायदा मिलेगा।’
Source link
#दलल #क #बटय #बनग #लखपत #हल #स #पहल #महलओबटय #क #बड #सगत #रषटरपत #न #लनच #क #यजनए


