बाराबंकी में मोहम्मदपुर खाला थाना परिसर से महज सौ मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार दोपहर 17 वर्षीय किशोरी को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। देर शाम उसने लखनऊ के सिविल अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मौत से पहले पुलिस को दिए बयान में कस्बे के पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक का नाम लिया और कहा कि उसने ही कहा था कि फूंक देंगे। संवाद न्यूज एजेंसी के पास मौजूद वीडियो के अनुसार युवक का नाम लेने के बाद किशोरी की आवाज लड़खड़ाने लगी और वह आगे कुछ नहीं बोल सकी।
परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मामले में दो से तीन लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार किशोरी के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी युवक की तलाश भी की जा रही है।
परिजनों के अनुसार, किशोरी दोपहर करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। लगभग 12:16 बजे बड़ी बहन के पास सूचना आई कि वह घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में जली हालत में पड़ी है। बहन का कहना है कि जब परिवार सहित वह मौके पर पहुंची तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।
पास के खेत में मचान पर पड़ी रजाई से उसे ढंका गया। वहीं, पुलिस के मुताबिक थाने के पीछे से धुआं उठता और चीख-पुकार सुनाई देने पर लोग दौड़कर पहुंचे। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल से पेट्रोल व पानी की भी एक बोतल बरामद हुई है। करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुकी किशोरी ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी का नाम लिया है।
एसपी ने कही ये बात
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि किशोरी के शरीर के कपड़े जल गए थे। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Source link
#यप #म #सनसनखज #घटन #बरबक #म #कशर #क #जद #जलय #दषकरम #क #आशक #य #समन #बरमद


