{“_id”:”699035aff70638e57b067c8c”,”slug”:”india-vs-pakistan-t20-world-cup-2026-playing-xi-dream-11-prediction-captain-vice-captain-players-2026-02-14″,”kind”:”feature-story”,”standing”:”publish”,”title_hn”:”IND vs PAK Playing 11: तीन स्पिनरों को मिलेगा मौका? अभिषेक शर्मा की होगी वापसी; अर्शदीप सिंह का कटेगा पत्ता!”,”class”:{“title”:”Cricket Information”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
भारत बनाम पाकिस्तान – फोटो : IANS
विस्तार
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध अस्थायी तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे तो भारत के मध्यक्रम के सामने पाकिस्तान के स्पिनरों की चुनौती होगी और मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए अब दोनों टीमें किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहेगी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वापसी के लिए तैयार हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक इस मैच में खेलेंगे। वहीं, नेट्स में भी उन्हें अभ्यास करते देखा गया।