10:47 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Stay Rating: मुंबई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 71 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में पांच बार की विजेता टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी ने एक-एक विकेट लिया।
मुंबई लगातार चौथी जीत के साथ अंक तालिका में 10 अंक और 0.673 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद आठ में छह मैच गंवाकर नौवें स्थान पर है। अब मुंबई का सामना 27 अप्रैल यानी रविवार को लखनऊ से होगा। इस मैच में जीत के साथ हार्दिक पांड्या की टीम स्थिति मजबूत करने उतरेगी।
10:20 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Stay Rating: 35 गेंदों में रोहित ने जड़ा पचासा
रोहित शर्मा ने आखिरकार अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने 35 गेंदों में इस सत्र का पहला पचासा जड़ा है।
10:06 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Stay Rating: रोहित शर्मा-विल जैक्स के बीच 40+ रन की साझेदारी
रोहित शर्मा और विल जैक्स के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 69/1 है।
09:34 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Stay Rating: मुंबई को पहला झटका
मुंबई को पहला झटका जयदेव उनादकट ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स आए हैं।
09:27 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Stay Rating: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।
09:14 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Stay Rating: हैदराबाद ने मुंबई के सामने रखा 144 रन का लक्ष्य
हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर की 99 रनों की विशाल साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। उनके लिए क्लासेन ने 71 और अभिनव ने 43 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट लिए जबकि दीपक चाहर को दो विकेट मिले। वहीं, बुमराह ने एक सफलता अपने नाम की।
इस मैच में हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई। 20 से कम के स्कोर पर टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए। ट्रेविस हेड (0), अभिषेक शर्मा (8), ईशान किशन (1) और नीतीश रेड्डी (2) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद मोर्चा हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 99 रन की विशाल साझेदारी हुई। क्लासेन ने 34 गेंदों में इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह 44 गेंदों में 71 रन का निजी स्कोर बनाने में कामयाब हुए। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अभिनव मनोहर ने 37 गेंदों का सामना किया और दो चौके व तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 12, पैट कमिंस ने एक और हर्षल पटेल ने एक* रन बनाया।
08:43 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Stay Rating: हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में जड़ा पचासा
हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सत्र की यह उनकी पहली फिफ्टी है।
08:35 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Stay Rating: हेनरिक क्लासेन-अभिनव मनोहर के बीच 40+ रन की साझेदारी
हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब हैदराबाद को इन दोनों बल्लेबाजों का सहारा है। 13 ओवर के बाद स्कोर 77/5 है।
08:13 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Stay Rating: हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन
हैदराबाद को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन के हाथों अनिकेत वर्मा को कैच कराया। वह सिर्फ 12 रन बना सके।
08:04 PM, 23-Apr-2025
SRH vs MI Stay Rating: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले में हैदराबाद ने चार विकेट गंवा दिए। मुंबई के गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। शुरुआती छह ओवर के बाद स्कोर 24/4 है। यह आईपीएल 2025 का उनका पावरप्ले में बनाया गया सबसे खराब स्कोर है। 2013 के बाद हैदराबाद ने पहली बार शुरुआती चार विकेट 20 से कम रनों के भीतर खो दिए। इससे पहले टीम ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 15 के स्कोर पर चार विकेट गंवाए थे। 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 के स्कोर पर चार विकेट गंवाए थे।
Source link
#SRH #Highlights #मबई #न #लगय #जत #क #चक #हदरबद #क #सत #वकट #स #हरय #बलट #क #बद #रहत #चमक