12:41 PM, 09-Jun-2026
बागियों के जाने से हम खुश हैं, 20 से ज्यादा सांसद भी गए तो फर्क नहीं पड़ेगा- कल्याण बनर्जी
टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने मीडिया वार्ता में कहा कि वह बागियों के पार्टी छोड़ने से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब पार्टी को नए खून यानी नए लोगों की जरूरत है। कल्याण बनर्जी ने साफ किया कि ममता बनर्जी ही उनकी नेता हैं और तृणमूल का चुनाव चिन्ह ही उनकी पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 20 से ज्यादा सांसद भी पार्टी छोड़कर चले जाते हैं, तो इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।
12:33 PM, 09-Jun-2026
टीएमसी चोरों और बलात्कारियों की पार्टी, पहले इस्तीफा देता तो हो जाती मेरी हत्या- सुखेंदु शेखर रॉय
टीएमसी से इस्तीफा देने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने अपनी पुरानी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, यह को चोरों और बलात्कारियों की पार्टी है। रॉय ने कहा कि आरजी कर अस्पताल की घटना ने उन्हें पार्टी छोड़ने का फैसला लेने पर मजबूर किया। उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर वह पहले इस्तीफा देते, तो सुपारी किलर उनकी हत्या कर सकते थे। रॉय के अनुसार, आरजी कर घटना के बाद जिस तरह जनता सड़कों पर उतरी, वैसा उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी नहीं देखा था। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की थी। रॉय ने बताया कि विरोध में ट्वीट करने और प्रदर्शन में बैठने की वजह से उन्हें समन भी भेजा गया था।
VIDEO | Delhi: Sukhendu Sekhar Ray on quitting the TMC and resigning as Rajya Sabha MP, says, “A celebration of thieves, rapists… RG Kar incident helped me make up my thoughts. Had I give up then, may have been murdered by contract killers.”#TMC #TrinamoolCongress
(Full video out there… pic.twitter.com/Cs8cBerWGx
— Press Belief of India (@PTI_News) June 9, 2026
12:22 PM, 09-Jun-2026
सुखेंदु शेखर रॉय ने की नई सरकार की तारीफ, कल्याण बनर्जी के गद्दार वाले बयान पर साधी चुप्पी
टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने नई सरकार के कामकाज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक आम नागरिक के तौर पर कहा कि नई सरकार अपने घोषित एजेंडे के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही है। जब उनसे टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के गद्दार वाले बयान पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कल्याण बनर्जी ने किसे और क्यों गद्दार कहा है। वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
12:16 PM, 09-Jun-2026
कीर्ति आजाद का बागी नेताओं पर तीखा हमला
पार्टी में बगावत पर TMC सांसद कीर्ति आजाद कहते हैं, ‘हमारे 29 नेता मां, माटी और मानुष के नाम पर जीतकर सांसद बने। मैं इन गद्दारों से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने चुनाव के बाद ही अपनी परेशानियां क्यों बताईं, पहले क्यों नहीं? सुखेंदु शेखर रॉय में कम से कम इस्तीफा देने की राजनीतिक नैतिकता तो थी। अगर आपमें भी राजनीतिक नैतिकता है, तो आप सब भी इस्तीफा दें और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ें।’
12:08 PM, 09-Jun-2026
संदीपान साहा का दावा- हमारे पास दो-तिहाई बहुमत, विधानसभा में हम होंगे मुख्य विपक्ष
कोलकाता में टीएमसी से निकाले गए नेता और विधानसभा में उप-नेता प्रतिपक्ष संदीपान साहा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास 58 विधायकों के हस्ताक्षर हैं, जो दो-तिहाई बहुमत है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। साहा ने कहा कि अब यही विधायी दल विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल बनेगा।
संदीपान साहा ने टीएमसी के संविधान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान में किसी को निकालने का कोई नियम नहीं है। उन्होंने साफ किया कि अगर दो-तिहाई से ज्यादा विधायक अपना नेता चुनते हैं, तो उसे ही आधिकारिक दर्जा मिलेगा, चाहे पार्टी उन्हें निकाल ही क्यों न दे।
12:01 PM, 09-Jun-2026
भाजपा किसी भी कीमत पर विपक्ष को खत्म करना चाहती है- शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बात सब जानते हैं कि भाजपा हर हाल में विपक्ष को खत्म करना चाहती है। शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों को ईडी के झूठे मामलों में फंसा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।
11:57 AM, 09-Jun-2026
टीएमसी में बगावत पर संजय झा ने दी प्रतिक्रिया
पटना में जेडीयू नेता संजय झा ने टीएमसी के 20 सांसदों के लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, टीएमसी ने चुनाव में बूथ कब्जा किया था, लेकिन अब सारा सच बाहर आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी की हालत अब ताश के पत्तों की तरह हो जाएगी और वह पूरी तरह बिखर जाएगी। संजय झा ने आरोप लगाया कि टीएमसी के भीतर लोकतंत्र खत्म हो चुका है। उनके अनुसार, पार्टी में मची यह हलचल उसी का नतीजा है।
11:54 AM, 09-Jun-2026
टीएमसी में मची बगावत पर क्या बोले मंत्री अशोक डिंडा?
पश्चिम बंगाल के मंत्री अशोक डिंडा ने टीएमसी में मची बगावत पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन पर बम और हथियारों का केस दर्ज है। उन्होंने बहुत संघर्ष किया और अब मंत्री बनकर उन्हें अच्छा लग रहा है। अशोक डिंडा ने कहा कि अब टीएमसी में कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता की नजर में टीएमसी का मतलब चोर है। लोग अब जागरूक हो गए हैं। अगर कोई खुद को टीएमसी का नेता बताएगा, तो जनता उसे अंडे, जूते और पत्थर मारेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने जनता को बहुत सताया है। हर चीज में सिर्फ पैसे की बात होती थी। डिंडा ने कहा कि टीएमसी ने पूरे बंगाल में डर और आतंक फैलाया था। उनके अनुसार, टीएमसी ने लोगों को डराकर जो माहौल बनाया था, उसका सच अब सबके सामने आ रहा है।
11:46 AM, 09-Jun-2026
मीडिया वार्ता में क्या बोले टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ?
मीडिया वार्ता को संबोधित करते हुए टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने कहा, आप जानते हैं कि कल कुछ घटनाक्रम हुए। टीएमसी नेता सुखेन्दु शेखर रॉय ने कल राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कुछ आरोप लगाए हैं। उन आरोपों में कितनी सच्चाई है, इस पर सवाल उठ सकते हैं। हालांकि, हमारा मानना है कि इस्तीफा देकर उन्होंने सही काम किया है और नैतिक मानकों और राजनीतिक नैतिकता को कायम रखा है। ऐसा ही होना चाहिए। अगर किसी के पार्टी से मतभेद हैं, अगर उनके कार्यों से पार्टी जनता के सामने शर्मनाक स्थिति में आ जाती है, अगर पार्टी के खिलाफ उनकी कई शिकायतें हैं, या अगर वे अब पार्टी में नहीं रहना चाहते और किसी और का समर्थन करना चाहते हैं, तो इस्तीफा देना उनका नैतिक दायित्व है। जिस तरह सुखेन्दु शेखर रॉय ने इस्तीफा दिया, उसी तरह की स्थिति में अन्य लोगों को भी इस्तीफा देना चाहिए। मुझे नहीं पता कि कितने लोगों ने हस्ताक्षर किए, कितने लोगों ने नहीं किए, या वास्तव में क्या हुआ। मुझे नहीं पता कि कौन क्या दावा कर रहा है। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी, काकोली घोष दस्तीदार द्वारा भेजे गए पत्र को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। किसी ने भी वह पत्र अभी तक नहीं देखा है। अगर ईमानदारी इतना महत्वपूर्ण मुद्दा है, और अगर नैतिकता इतनी महत्वपूर्ण है, तो उस पत्र का खुलासा क्यों नहीं किया जा सका?
11:36 AM, 09-Jun-2026
टीएमसी ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया
तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने जानकारी दी कि कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। ममता बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि इस जानकारी को रिकॉर्ड में लिया जाए। साथ ही उन्होंने इस संबंध में जरूरी कार्रवाई करने की बात भी कही है।
Mamata Banerjee, Chairperson of the All India Trinamool Congress Parliamentary Social gathering, wrote to Lok Sabha Speaker Om Birla informing him that Kalyan Banerjee has been appointed because the Chief Whip of the All India Trinamool Congress within the Lok Sabha with quick impact. The letter… pic.twitter.com/ifA0JU7Wgt
— Press Belief of India (@PTI_News) June 9, 2026
Source link
#TMC #Rift #LIVE #Updates #तणमल #क #नलबत #नत #सदपन #सह #क #दव #हमर #पस #MLA #क #सइन #और #द #तहई #बहमत


