अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने चीन के समकक्ष शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की है। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सैन्य मुद्दे, ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान की मौजूदा स्थिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या लिखा?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर बेहतरीन बातचीत हुई है। लंबी और विस्तार से यह बातचीत हुई, जिसमें व्यापार, सैन्य मुद्दे, अप्रैल में चीन की उनकी प्रस्तावित यात्रा, ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान की मौजूदा स्थिति, अमेरिका से चीन द्वारा तेल और गैस की खरीद, चीन की ओर से अतिरिक्त कृषि उत्पादों की खरीद पर विचार, मौजूदा सीजन में सोयाबीन की खरीद 20 मिलियन टन तक बढ़ाने और अगले सीजन के लिए 25 मिलियन टन की प्रतिबद्धता, विमान इंजन की आपूर्ति और कई अन्य अहम विषयों पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें: पश्चिमी नाइजीरिया के दो गांवों पर हथियारबंद चरमपंथियों का हमला, 162 लोगों की हत्या; सांसद का दावा
चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सभी मुद्दों पर बातचीत सकारात्मक रही।
- उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके निजी संबंध बेहद अच्छे हैं और दोनों इन संबंधों को बनाए रखने के महत्व को समझते हैं।
- ट्रंप ने भरोसा जताया कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के अगले तीन वर्षों में राष्ट्रपति शी और चीन के साथ संबंधों को लेकर कई सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
Source link
#चन #क #सथ #हमर #बहत #अचछ #सबध #ह #श #जनपग #स #फन #पर #बतचत #क #बद #बल #टरप


