08:58 PM, 14-Could-2026
PBKS vs MI Live Rating: पंजाब को सातवां झटका
मुंबई को सातवीं सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने मार्को यानसेन को बोल्ड किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब विष्णु विनोद बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
08:47 PM, 14-Could-2026
PBKS vs MI Live Rating: पंजाब को छठा झटका
शशांक सिंह दो रन बनाकर आउट हो गए। कॉर्बिन बॉश ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब ओमरजई का साथ देने मार्को यानसेन आए हैं।
08:40 PM, 14-Could-2026
PBKS vs MI Live Rating: पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन
पंजाब को पांचवां झटका भी शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने सूर्यांश शेडगे को अपना शिकार बनाया। वह आठ रन बनाकर आउट हुए। अब शशांक सिंह का साथ देने अजमतुल्लाह ओमरजई आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 128 रन है।
08:31 PM, 14-Could-2026
PBKS vs MI Live Rating: पंजाब को चौथा झटका
पंजाब को चौथा झटका राज बावा ने दिया। उन्होंने कूपर कोनोली को बोल्ड किया। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यांश का साथ देने शशांक सिंह आए हैं।
08:26 PM, 14-Could-2026
PBKS vs MI Live Rating: पंजाब को तीसरा झटका
पंजाब को तीसरा झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब कूपर कोनोली का साथ देने सूर्यांश शेडगे आए हैं।
08:24 PM, 14-Could-2026
PBKS vs MI Live Rating: पंजाब को दूसरा झटका
पंजाब को दूसरा झटका 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने कॉर्बिन बॉश के हाथों प्रभसिमरन सिंह को कैच कराया। वह 32 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। अब कूपर कोनोली का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
08:19 PM, 14-Could-2026
PBKS vs MI Live Rating: प्रभसिमरन का 29 गेंदों में अर्धशतक
पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह कोनोली के साथ 33 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 100 रन है।
07:56 PM, 14-Could-2026
PBKS vs MI Live Rating: पंजाब को पहला झटका
पंजाब को पहला झटका पारी के छठे ओवर में दीपक चाहर ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को बोल्ड किया। वह 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। अब बल्लेबाजी के लिए कूपर कोनोली आए हैं।
07:30 PM, 14-Could-2026
PBKS vs MI Live Rating: पंजाब की पारी शुरू
पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।
07:06 PM, 14-Could-2026
PBKS vs MI Live Rating: दोनों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बरार, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।
Source link
#PBKS #Live #Rating #पजब #क #सतव #झटक #यनसन #द #रन #बनकर #आउट #शरदल #क #चथ #सफलत #मल


