11:09 PM, 19-Might-2026
RR vs LSG Live Rating: राजस्थान को तीसरा झटका
राजस्थान रॉयल्स को लुहान ड्रि प्रिटोरियस के रूप में तीसरा झटका लगा है। प्रिटोरियस रन आउट हुए और छह गेंदों पर सात रन ही बना सके।
11:02 PM, 19-Might-2026
RR vs LSG Live Rating: वैभव का कीर्तिमान
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार पारी की मदद से आईपीएल में नया कीर्तिमान बना लिया है। वैभव एक आईपीएल सीजन में 50+ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इतना ही नहीं वैभव एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। वैभव अब तक मौजूदा सीजन में 53 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2019 सीजन में 52 छक्के लगाए थे। इस सूची में क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे।
10:55 PM, 19-Might-2026
RR vs LSG Live Rating: वैभव शतक से चूके
मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका दिया है। सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक के करीब थे। मोहसिन की गेंद पर हालांकि, वह अब्दुल समद को कैच थमा बैठे। वैभव 38 गेंदों पर सात चौकों और 10 छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। मोहसिन ने उन्हें जीवनदान भी दिया था, लेकिन वैभव इसका फायदा नहीं उठा सके और शतक लगाने से चूक गए। वैभव और जुरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 105 रनों की साझेदारी हुई।
10:45 PM, 19-Might-2026
RR vs LSG Live Rating: वैभव-जुरेल की साझेदारी
वैभव और जुरेल धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 12 ओवर की समाप्ति के बाद 166 रन हो गया है। वैभव और जुरेल ने मयंक यादव के ओवर से 29 रन जुटाए।
10:31 PM, 19-Might-2026
RR vs LSG Live Rating: वैभव का अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यशस्वी के आउट होने के बाद वैभव ने राजस्थान की पारी को संभाले रखा और ध्रुव जुरेल के साथ साझेदारी निभा रहे हैं।
10:17 PM, 19-Might-2026
RR vs LSG Live Rating: यशस्वी अर्धशतक से चूके
राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है। यशस्वी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 23 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।
10:02 PM, 19-Might-2026
RR vs LSG Live Rating: राजस्थान की तेज शुरुआत
यशस्वी और वैभव ने राजस्थान को तेज शुरुआत दिलाई है। इन दोनों ने लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बनाया जिससे टीम ने चार ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं।
09:42 PM, 19-Might-2026
RR vs LSG Live Rating: राजस्थान की पारी शुरू
लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं। वैभव इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं।
09:24 PM, 19-Might-2026
RR vs LSG Live Rating: लखनऊ की पारी समाप्त
मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 221 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 220 रन बनाए। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 57 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। वह आखिरी ओवर में तेजी से रन चुराने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं, जोश इंग्लिस ने 29 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों के सहारे 60 रन बनाए।
इंग्लिस और मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के टूटने के बाद राजस्थान ने कुछ हद तक वापसी की, लेकिन मार्श ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की जिससे टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। पंत 23 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन, निकोलस पूरन 16 और आयुष बदोनी खाता खोले बिना आउट हुए। राजस्थान की ओर से यश राज पुंजा ने दो विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक विकेट मिला।
09:08 PM, 19-Might-2026
RR vs LSG Live Rating: लखनऊ के 200 रन पूरे
मिचेल मार्श और ऋषभ पंत की साझेदारी जारी है जिससे लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। मार्श और पंत के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है।
Source link
#LSG #Live #Rating #रजसथन #रयलस #क #लग #तसर #झटक #परटरयस #आउट #हए #जरल #करज #पर


