बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में शामिल आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का लोकप्रिय गीत ‘आरी आरी’ अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी पसंद आ गया है। मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीस यात्रा की प्रमुख झलकियों को साझा करते हुए इस गाने का इस्तेमाल किया।
मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ‘आरी आरी’ गाने की धुन का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा था, “फ्रांस के पास सभी क्षमताएं हैं। यहां न तो प्रतिभा की कमी है और न ही ऊर्जा की।”
पीएम मोदी और मैक्रों के बीच मुलाकात
धुरंधर फिल्म का यह गाना आत्माओं के मिलन और बदलती हवाओं की बात करता है, जिसे भारत-फ्रांस संबंधों और बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के संदर्भ में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को नीस स्थित विला केरीलोस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वर्ष भारत और फ्रांस के संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाए जाने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।
🇮🇳🇫🇷 pic.twitter.com/MD1gMC04dp
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) June 14, 2026
दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने रक्षा सहयोग के सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति और उसकी गहराई पर संतोष व्यक्त किया तथा रक्षा प्लेटफॉर्म और उन्नत प्रौद्योगिकियों के सह-डिजाइन, सह-विकास और सह-उत्पादन पर विशेष ध्यान देते हुए इसे और मजबूत बनाने पर सहमति जताई।
किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
दोनों नेताओं ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग की समृद्ध विरासत का जिक्र किया और मानव अंतरिक्ष उड़ान तथा स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों के सहयोग को बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया। असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों नेताओं ने कहा कि भारत का शांति अधिनियम (SHANTI Act) छोटे और उन्नत मॉड्यूलर रिएक्टरों सहित सहयोग के नए अवसर प्रदान करता है।
नीस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मैक्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का आलिंगन और हाथ मिलाकर अभिवादन किया। प्रौद्योगिकी और नवाचार इस यात्रा का प्रमुख केंद्र रहे। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स 2026’ सम्मेलन का उद्घाटन किया।
भारत, फ्रांस और दुनिया भर के प्रमुख नवाचार स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाने वाला यह सम्मेलन ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष’ के तहत एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। यह दोनों देशों के बीच तेजी से मजबूत हो रही तकनीकी साझेदारी को भी रेखांकित करता है।
Source link
#Dhurandhar #मकर #न #शयर #कय #पएम #मद #स #मलकत #क #वडय #बकगरउड #म #बज #रह #थ #धरधर #क #य #गन


