रविवार को साउथ सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख विजय थलापति ने तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में करीबी दोस्त तृषा की माैजूदगी खूब चर्चा में रही। इवेंट से तृषा के कई फोटो-वीडियोज वायरल रहे और कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया।
अब सोमवार को एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा कर ट्रोलर्स को जवाब दिया। तृषा ने साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उनकी इस पोस्ट पर भी यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटोज
तृषा ने इस पोस्ट में उसी साड़ी में तस्वीरें साझा कीं जिसे पहनकर वो समारोह में शामिल हुई थीं। नीले रंग की इस सिल्क साड़ी में तृषा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने बालों में सफेद फूलों का गजरा लगाया हुआ है।
इन फोटोज के साथ तृषा ने कैप्शन में लिखा, ‘लव इज आलवेज लाउडर’ मतलब ‘प्यार हमेशा दिखता है’। इन फोटोज के जरिए एक्ट्रेस ने अपने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है, जो उनके और विजय के रिश्तों पर सवाल उठा रहे थे।
Source link
#तष #न #टरलरस #क #दय #कड #जवब #लख #पयर #हमश. #वजय #क #शपथ #गरहण #समरह #म #जन #पर #हई #थ #टरल


