{“_id”:”69fa2ce4ea5c4b65df0ecb23″,”slug”:”ipl-2026-dc-vs-csk-result-delhi-capitals-vs-chennai-super-kings-key-highlights-analysis-points-table-update-2026-05-05″,”sort”:”feature-story”,”standing”:”publish”,”title_hn”:”DC Vs CSK: गेंदबाजों के बाद चला संजू का जादू, कार्तिक के साथ साझेदारी कर CSK को दिलाई जीत; जानें तालिका का हाल”,”class”:{“title”:”Cricket Information”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
सैमसन और कार्तिक – फोटो : PTI
विस्तार
संजू सैमसन के नाबाद अर्धशतक और कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई 114 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज की। सीएसके की जीत के हीरो सैमसन रहे जिन्होंने 52 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। उन्हें कार्तिक शर्मा का अच्छा साथ मिला जो 31 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला।