10:09 PM, 13-Might-2026
RCB vs KKR Live Rating: 17 ओवर का खेल पूरा
17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और केकेआर ने तीन विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
09:45 PM, 13-Might-2026
RCB vs KKR Live Rating: कोलकाता को तीसरा झटका
कोलकाता को तीसरा झटका रसिख सलाम ने दिया। उन्होंने कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। अब रिंकू सिंह आए हैं।
09:28 PM, 13-Might-2026
RCB vs KKR Live Rating: नौ ओवर का खेल पूरा
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और कोलकाता ने दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
09:09 PM, 13-Might-2026
RCB vs KKR Live Rating: केकेआर को दूसरा झटका
केकेआर को दूसरा झटका हेजलवुड ने दिया। उन्होंने रहाणे को कॉट एंड बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। अब रघुवंशी का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं।
08:58 PM, 13-Might-2026
RCB vs KKR Live Rating: 23 पर कोलकाता को पहला झटका
23 के स्कोर पर कोलकाता को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने फिन एलन को अपना शिकार बनाया। वह आठ गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।
08:47 PM, 13-Might-2026
RCB vs KKR Live Rating: कोलकाता की पारी शुरू
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।
08:35 PM, 13-Might-2026
RCB vs KKR Live Rating: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
केकेआर: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।
आरसीबी: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, रोमारियो शेफर्ड।
08:31 PM, 13-Might-2026
RCB vs KKR Live Rating: आरसीबी ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि रोमारियो शेफर्ड की जगह वेंकटेश अय्यर को मौका मिला है। वहीं, केकेआर के खेमे में वरुण चक्रवर्ती की जगह सौरभ दुबे की एंट्री हुई है।
07:59 PM, 13-Might-2026
RCB vs KKR Live Rating: कितने बजे होगा टॉस और कब शुरू होगा मुकाबला?
रायपुर में फिलहाल बारिश रुकी हुई है। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियोहॉटस्टार के मुताबिक, टॉस 8:30 बजे होगा और मुकाबला 8:45 बजे शुरू होगा। ओवर्स में कोई कटौती नहीं होगी।
07:10 PM, 13-Might-2026
RCB vs KKR Live Rating: रायपुर में थमी बारिश
फिलहाल रायपुर में बारिश रुक गई है, और मैदानकर्मी कवर्स को हटा रहे हैं। अंपायर 8:15 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। टॉस में देरी हो रही है।
🚨 Replace from Raipur 🚨
Toss for the #RCBvKKR conflict has been delayed on account of moist outfield 🌧️
Keep tuned for additional updates. #TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/fgzJKT2SXo
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
Subsequent inspection to happen at 8:15 PM. #TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR https://t.co/FZv0fZHWFl
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
Source link
#RCB #KKR #Live #Rating #कलकत #क #सकर #तन #वकट #पर #क #पर #रघवश #और #रक #करज #पर #डट


