कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर किए गए हमलों का जवाब देते हुए कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने से सच्चाई नहीं बदलती। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट और मनगढ़ंत कहानियां हैं।
खरगे ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने नारेबाजी के अलावा कुछ नहीं किया है, जबकि देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसाए रखा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने से सच्चाई नहीं बदलती। जवाहरलाल नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता थे। उनके नाम लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का भी रिकॉर्ड है। इंदिरा गांधी दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं।”
ये भी पढ़ें: West Asia Disaster: ओमान के पास भारतीय क्रू वाले टैंकर पर हमले को लेकर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, अमेरिकी राजनयिक तलब
खरगे ने पीएम मोदी से पूछे ये सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, “अब भाजपा को यह साबित करने के लिए कि स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव के बाद सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री कौन रहा, एक नई और हास्यास्पद वर्ग बनाना पड़ रहा है।” उन्होंने सवाल किया, “देश को यह भी याद दिलाइए कि सरदार वल्लभभाई पटेल किसकी कैबिनेट में उपप्रधानमंत्री थे? बाबा साहेब बीआर आंबेडकर किसकी कैबिनेट में कानून मंत्री थे? और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी किसकी कैबिनेट में मंत्री थे?”
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने, किसानों की आय दोगुनी करने, भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, 2023 तक बुलेट ट्रेन, जीएसटी, नोटबंदी और नई शिक्षा नीति जैसे मुद्दों पर सरकार ने केवल प्रचार, विफलता और जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात किया है।
खरगे बोले- NDA की उपलब्धि इवेंट मैनेजमेंट और मनगढ़ंत कहानियां
उन्होंने कहा कि अब सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर केवल “इवेंट मैनेजमेंट और गढ़ी हुई कहानियां” बची हैं। खरगे की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसके शासनकाल के दौरान धीमी आर्थिक वृद्धि को चालाकी से हिंदू ग्रोथ रेट कहा गया, जबकि उसे कांग्रेस ग्रोथ रेट कहा जाना चाहिए था क्योंकि उस दौर में शासन, नीति, नीयत और निर्णायक नेतृत्व का अभाव था।
पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि 2014 से एनडीए शासन के 12 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह रही कि देश कांग्रेस के दुष्चक्र से बाहर निकला और लोगों ने राजनीतिक स्थिरता तथा निर्णायक शासन का महत्व समझा। अपने 37 मिनट के भाषण में मोदी ने सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकसित भारत के अपने विजन का जिक्र करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना किसी एक व्यक्ति या दल का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का संकल्प बन चुका है।
कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उसके शासनकाल में देश “लाचारी, अभाव और हीन भावना” के गर्त में चला गया था। पीएम मोदी ने कहा, “देश को यह मानने के लिए तैयार कर दिया गया था कि भारत में विकास हमेशा धीमी गति से ही होगा और तेज विकास यहां संभव नहीं है। बड़ी चतुराई से इस धीमी वृद्धि को ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ का नाम दिया गया, जबकि इसकी शैली, जिम्मेदारी और विफलता पूरी तरह कांग्रेस की थी और इसका ठीकरा देश की विशाल हिंदू आबादी पर फोड़ दिया गया।”
पीएम मोदी के नाम जुड़ा नया कीर्तिमान
उन्होंने कहा, “इसे ‘कांग्रेस ग्रोथ रेट’ कहा जाना चाहिए था। यह कांग्रेस ग्रोथ रेट शासन, नीति, नीयत और निर्णायकता के पूर्ण अभाव का प्रतीक था।” पीएम मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पहली बार एनडीए सरकार बनने पर देश ने तेज विकास की झलक देखी थी। हालांकि 2004 में देश फिर अस्थिरता के दौर में लौट गया।
ये भी पढ़ें: नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग: नागरिक समूह ने BJP अध्यक्ष को लिखा पत्र, नफरत फैलाने का आरोप लगाया
पीएम मोदी ने बुधवार को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर विश्व नेताओं के बधाई संदेश, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उनका अभिनंदन किया गया।
Source link
#नहर #थ #सबस #लब #समय #तक #खरग #क #मद #पर #नशन #कह #इतहस #क #तडनमरडन #स #सचचई #नह #बदलत


