राजधानी पटना से सटे दानापुर के ताराचक इलाके में रविवार को आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प और ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस वारदात में गोली लगने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे, शराब की बोतल, लाठी और लोहे के रॉड बरामद किए हैं।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
मृतक की पहचान बिहटा के मुस्तफापुर निवासी दिवंगत विद्या राय के पुत्र नितिन कुमार (16) के रूप में हुई है। नितिन अपनी मां परमिता देवी के साथ ननिहाल में किराए के मकान में रहता था। मृतक के मामा शिव कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे जब वे घर लौटे, तो उन्हें नितिन की हत्या की खबर मिली। रोती-बिलखती मां परमिता देवी ने बताया कि साल भर पहले ही एक सड़क हादसे में मेरे बड़े बेटे की मौत हो गई थी। नितिन ही मेरे बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था, बदमाशों ने उसे भी मारकर मेरे घर का चिराग बुझा दिया। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पहुंचे बिहार, मुंगेर में स्वयंसेवकों को देंगे राष्ट्र सेवा का मंत्र
राहगीर समेत दो लोग जख्मी
इस गोलीबारी की चपेट में आने से आनंद बाजार निवासी विजय कुमार (68) और सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय कुमार के हाथ में गोली लगी है, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे घायल सनी कुमार का इलाज सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: वीडियो कॉल पर लालू प्रसाद ने की बात, राबड़ी आवास के सामने पहरेदार बने कार्यकर्ता; कहा- आ रहा हूं जल्द
सुबह के विवाद ने शाम को लिया खूनी रूप
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के बीच आपसी रंजिश को लेकर सुबह भी मारपीट हुई थी, जिसने शाम को हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक एसआईटी का गठन कर दिया है। साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर नमूने इकट्ठे किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Source link
#Bihar #पटन #म #खन #सघरष #आपस #रजश #म #तबडतड #गलबर #एक #कशर #क #मत #द #घयल


