अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को महान नेता और बहुत मजबूत व्यक्तित्व वाला बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 12 वर्षों से अधिक समय से सत्ता में हैं और बेहद मजबूती के साथ नेतृत्व कर रहे हैं।
एक्सियोस को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन नेताओं में शामिल बताया, जिन्हें वह शक्ति, प्रभाव और फैसलों को लागू करने की क्षमता के लिहाज से सबसे अधिक पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: Bangladesh: भगवान राम की प्रतिमा पर जूता फेंककर किया अपमान, भड़के हिंदुओं ने ढाका में निकाला मशाल जुलूस
पीएम मोदी की तारीफ में क्या बोले ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि पीएम मोदी बहुत अच्छे हैं। भारत ने हाल में काफी अच्छे आंकड़े पेश किए हैं। वह युद्धों से दूर रहते हैं, जो समझदारी है। भारत की आबादी 1.5 अरब है। वास्तव में भारत सबसे बड़ा है। और पीएम मोदी एक महान नेता हैं।” उन्होंने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ बड़ा व्यापारिक संबंध है। ट्रंप ने कहा कि पहले भारत अमेरिका का फायदा उठाता था, लेकिन अब दोनों देशों के बीच निष्पक्ष व्यापार हो रहा है।
उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन अब यह निष्पक्ष व्यापार है। पहले वे वास्तव में हमारा काफी फायदा उठाते थे। मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देता। हमारे पास ऐसे राजनेता थे जिन्होंने ऐसा होने दिया। लेकिन अब हम उनके साथ काफी व्यापार कर रहे हैं।” ट्रंप ने कहा, “वे इससे बहुत खुश नहीं हैं, क्योंकि पहले उन्हें ज्यादा फायदा होता था। फिर भी मोदी शानदार हैं।”
ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को लेकर क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भी तारीफ करते हुए उन्हें प्रभावशाली और आत्मविश्वास से भरपूर नेता बताया। उन्होंने कहा, “अगर आप इन दोनों में से किसी पर फिल्म बनाना चाहें, तो हॉलीवुड में आपको उनके जैसा व्यक्ति नहीं मिलेगा।” पीएम मोदी का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, “मोदी बिल्कुल अलग तरह के नेता हैं। उन्हें बहुत सम्मान मिलता है। मैं असली मोदी को जानता हूं। वह बेहद मजबूत और सख्त व्यक्तित्व वाले शख्स हैं। हाल के समय में मुझे उन्हें और करीब से जानने का अवसर मिला।”
ट्रंप और पीएम मोदी ने बुधवार को फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की थी। यह बैठक ऐसे समय हुई जब पिछले एक वर्ष के दौरान दोनों देशों के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वर्षों के दौरान भारत में कई नेताओं को आते-जाते देखा है।
ये भी पढ़ें: Hormuz: समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के नए नियम, 48 घंटे पहले आवेदन जरूरी
पीएम मोदी 12 साल से ज्यादा समय से अपने पद पर बने हुए हैं : ट्रंप
उन्होंने कहा, “कोई छह महीने रहता था, कोई एक साल। फिर अचानक प्रधानमंत्री मोदी आए और अब 12 साल से ज्यादा समय से पद पर बने हुए हैं। वह बेहद मजबूत नेता हैं। उनके काम करने के तरीके में एक अलग तरह का संतुलन और शांति दिखाई देती है, लेकिन वास्तव में वह शांत स्वभाव के व्यक्ति नहीं हैं। वह बहुत मजबूत नेता हैं।” साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें वे भी पसंद हैं।
Source link
#Donald #Trump #टरप #बल #सखत #शखसयत #वल #महन #नत #ह #पएम #मद #शहबजमनर #क #जड #क #लकर #कय #कह


