{“_id”:”6a036697163e71ee3507eb99″,”slug”:”ipl-2026-gt-vs-srh-result-gujarat-titans-vs-sunrisers-hyderabad-key-highlights-analysis-points-table-update-2026-05-12″,”sort”:”feature-story”,”standing”:”publish”,”title_hn”:”GT vs SRH: आईपीएल में रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीत, अपने न्यूनतम स्कोर पर ढेर हुई सनराइजर्स”,”class”:{“title”:”Cricket Information”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
गुजरात टाइटंस – फोटो : IPL
विस्तार
कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया। गुजरात की आईपीएल में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने इसी सीजन में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया था। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई। हैदराबाद का आईपीएल में यह न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले, 2019 में टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 96 रन पर ढेर हुई थी।