09:24 AM, 28-Might-2026
सामाजिक न्याय लागू करने में मार्गदर्शक बनेगी जातीय सर्वे रिपोर्ट: सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफे की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में सिद्धारमैया ने कहा, राज्य के सभी समुदायों की सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति की व्यापक जानकारी जुटाने के उद्देश्य से उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग आयोग को सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया था। हालांकि बाद की सरकारों ने इस रिपोर्ट को स्वीकार करने से परहेज किया, जिसके कारण करीब एक दशक पुराना यह सर्वे लागू नहीं हो सका। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अधिक वैज्ञानिक तरीके से नई जनगणना कराने के निर्देश दिए थे।
सिद्धारमैया ने कहा, ‘आज मैंने सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट को बेहद संतोष के साथ स्वीकार किया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह रिपोर्ट सामाजिक न्याय को लागू करने में मार्गदर्शक साबित होगी।’ इस अवसर पर कई कैबिनेट सहयोगी, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ए.एस. पोनन्ना, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मधुसूदन आर. नाइक, आयोग के सदस्य, अधिकारी और अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।
09:07 AM, 28-Might-2026
राज्यपाल महाराष्ट्र और एमपी दौरे पर निकले
इधर, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 27-28 मई 2026 के दौरान मुंबई और इंदौर/उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में हवाई और सड़क मार्ग से यात्रा के साथ मुंबई में रात्रि विश्राम भी शामिल है। राज्यपाल की Z+ सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को सुरक्षा, परिवहन और प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
09:07 AM, 28-Might-2026
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, सीएम सिद्धारमैया ने बुलाई ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने आवास पर पार्टी नेताओं और कैबिनेट सहयोगियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है। बैठक से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान के साथ सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की लंबी बैठक के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सत्ता हस्तांतरण को लेकर पार्टी के भीतर गंभीर मंथन चल रहा है और जल्द बदलाव संभव माना जा रहा है।
08:46 AM, 28-Might-2026
Karnataka CM News LIVE: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर सस्पेंस बढ़ा, राज्यपाल के कल रात ही मुंबई जाने की खबर
राज्यपाल से मुलाकात से पहले सीएम सिद्धारमैया पार्टी नेताओं से नाश्ते पर मुलाकात करेंगे। इस बैठक में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहेंगे।
Source link
#Karnataka #News #LIVE #करनटक #म #नततव #परवरतन #पर #ससपस #बढ #रजयपल #क #कल #रत #ह #मबई #जन #क #खबर


