दक्षिण कोरिया ने पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए चेकिया को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप में विजयी शुरुआत की है। दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच ये मैच काफी रोमांचक रहा। इस मैच में पहले हॉफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हॉफ में कुल तीन गोल हुए और दक्षिण कोरिया बाजी मारने में सफल रहा। चेकिया ने 59वें मिनट में गोल का खाता खोला और दक्षिण कोरिया पर 1-0 की बढ़त बना ली। चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजकी ने पहला गोल किया। लेकिन दक्षिण कोरिया ने भी हार नहीं मानी और हांग इन बियोम ने 67वें में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद दक्षिण कोरिया के लिए ओह हियोन ग्यू ने दूसरा गोल किया और 2-1 की बढ़त बना ली। चेकिया की टीम अंत तक इस बढ़त को कम नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।
पहले हॉफ में गोल करने के कई मौके गंवाए
चेकिया और दक्षिण कोरिया के बीच मैच शुरुआती मिनट से ही रोमांचक रहा है। कोरिया को नौवें मिनट में फ्री किक मिली और उसके पास बढ़त लेने का अच्छा मौका था, लेकिन चेकिया का बैकलाइन मजबूती से डटा रहा और गोल नहीं हो सका। इसके बाद 11वें मिनट में कोरिया को कॉर्नर मिला, लेकिन चेकिया ने फिर गोल होने नहीं दिया। कोरिया ने लगातार दबाव बढ़ाना शुरू किया, लेकिन ली हान बेओम गोलकीपर को नहीं भेद सके।
चेकिया भी नहीं भुना सकी मौके
पहले हॉफ के 21वें मिनट में चेकिया के पास गोल करने का एक शानदार अवसर आया। चेकिया के सामने कोरिया के डिफेंस को भेदने की चुनौती थी, लेकिन यह काम इतना आसान नहीं था और चेकिया मौके को नहीं भुना सकी। इसके अगले एक मिनट बाद भी चेकिया के पास मौका आया, लेकिन टीम फिर बढ़त लेने में असफल रही। इसके बाद दोनों टीमों के पास पहले हॉफ में गोल करने के कई मौके आए, लेकिन कभी चेकिया तो कभी कोरिया ने फुर्ती दिखाते हुए सामने वाली टीम को बढ़त लेने से रोका। इस तरह पहले हॉफ तक मुकाबला गोल रहित बराबरी पर रहा।
दूसरे हॉफ में आया पहला गोल
पहला हॉफ गोल रहित रहने के बाद दूसरे हॉफ में आखिरकार मैच का पहला गोल आया। चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजकी ने हेडर के जरिये गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दक्षिण कोरिया इस दौरान दबाव में नजर आई जिसका फायदा चेकिया ने बखूबी उठाया। दिलचस्प बात यह है कि कप्तान क्रेजकी ने सामने से नेतृत्व किया और दमदार हेडर के जरिये दक्षिण कोरिया के गोल पोस्ट को भेदने में सफल रहे।
दक्षिण कोरिया भी नहीं रहा पीछे
दूसरे हॉफ में पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने भी गोल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। पहले हांग इन बियोम ने 67वें में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई, फिर ओह हियोन ग्यू ने 80वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद चेकिया ने लगातार दबाव बनाने की कोशिश की। उसे कुछ मौके भी मिले, लेकिन दक्षिण कोरिया के गोलकीपर ने शानदार प्रयास कर दो गोल बचाए। अतिरिक्त मिनट में भी चेकिया ने हिम्मत नहीं हारी, लेकिन वह दक्षिण कोरिया के डिफेंस को भेदने में नाकाम रही। दक्षिण कोरिया ने इस मैच में पिछड़ने के बाद 13 मिनट के भीतर दो गोल किए और मैच अपने नाम करने में सफल रहा।
Source link
#KOR #CZE #Live #Rating #दकषण #करय #न #चकय #क #द #मत #पछडन #क #बद #क #दमदर #वपस


