05:46 PM, 17-Might-2026
PBKS vs RCB Live Rating: पंजाब को तीसरा झटका
रासिख सलाम डार ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर आरसीबी को तीसरी सफलता दिलाई। श्रेयस तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए।
05:43 PM, 17-Might-2026
PBKS vs RCB Live Rating: भुवनेश्वर को दूसरी सफलता
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को दूसरी सफलता मिली है। भुवनेश्वर ने प्रभसिमरन सिंह को आउट किया जो पांच गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए।
05:29 PM, 17-Might-2026
PBKS vs RCB Live Rating: प्रियांश खाता खोले बिना आउट
प्रियांश आर्या खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। पंजाब किंग्स को पहले ही ओवर में झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर शुरुआती ओवर में विकेट लेने में सफल रहे हैं।
05:11 PM, 17-Might-2026
PBKS vs RCB Live Rating: आरसीबी की पारी समाप्त
आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 223 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। आरसीबी के लिए पहले कोहली ने अर्धशतक लगाया और उनके आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने विस्फोटक पारी खेली। वेंकटेश 40 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन बनाकर नाबाद रहे।
वेंकटेश का साथ इस दौरान टिम डेविड ने भी दिया। डेविड और वेंकटेश के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई। डेविड पारी की आखिरी गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी के लिए कोहली ने 37 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 45 और जैकब बेथेल 11 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बरार ने दो विकेट झटके, जबकि अर्शदीप और युजवेंद्र को एक-एक विकेट मिला।
04:48 PM, 17-Might-2026
PBKS vs RCB Live Rating: वेंकटेश का पचासा
वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वेंकटेश ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और तेजी से रन बनाए। उनका साथ टिम डेविड बखूबी निभा रहे हैं।
04:38 PM, 17-Might-2026
PBKS vs RCB Live Rating: कोहली आउट हुए
आरसीबी को विराट कोहली के रूप में तीसरा झटका लगा है। कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन चहल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। कोहली 37 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए।
(*19*)
04:36 PM, 17-Might-2026
PBKS vs RCB Live Rating: आरसीबी के 150 रन पूरे
कोहली और वेंकटेश के बीच साधेदारी जारी है जिससे आरसीबी की टीम बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो गई है। आरसीबी ने 15वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा छू लिया है।
04:31 PM, 17-Might-2026
PBKS vs RCB Live Rating: विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन और जैकब बेथेल ने 11 रन का योगदान दिया, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज हरप्रीत बरार की बेहतरीन गेंदबाजी का शिकार होकर पवेलियन लौट गए।
04:16 PM, 17-Might-2026
PBKS vs RCB Live Rating: पडिक्कल अर्धशतक से चूके
हरप्रीत बरार ने देवदत्त पडिक्कल को आउट किया जो अर्धशतक लगाने से चूक गए। पडिक्कल 25 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। पडिक्कल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई।
03:59 PM, 17-Might-2026
PBKS vs RCB Live Rating: पावरप्ले समाप्त
आरसीबी ने पावरप्ले समाप्त होने तक एक विकेट पर 61 रन बनाए। इस दौरान टीम को जैकब बेथेल के रूप में एकमात्र झटका लगा। फिलहाल कोहली और पडिक्कल क्रीज पर हैं और इन दोनों के बीच साझेदारी पनप रही है।
Source link
#PBKS #RCB #Live #Rating #रन #क #सकर #पर #पजब #क #लग #तसर #झटक #कपतन #शरयस #आउट


