10:57 PM, 27-Could-2026
RR vs SRH Live Rating: हैदराबाद को आठवां झटका
हैदराबाद को आठवां झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने सलिल को बर्गर के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। अब शिवांग कुमार का साथ देने ईशान मलिंगा आए हैं।
10:41 PM, 27-Could-2026
RR vs SRH Live Rating: नीतीश और कमिंस आउट हुए
नीतीश रेड्डी 38 और पैट कमिंस एक रन बनाकर आउट हो गए। अब सलिल अरोड़ा और शिवांग कुमार क्रीज पर मौजूद हैं।
10:25 PM, 27-Could-2026
RR vs SRH Live Rating: हैदराबाद को पांचवां झटका
हैदराबाद को पांचवां झटका यश राज पुंजा ने दिया। उन्होंने क्लासेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 18 रन बनाकर आउट हुए। अब नीतीश और सलिल क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 114 रन है।
10:06 PM, 27-Could-2026
RR vs SRH Live Rating: हैदराबाद को चौथा झटका
हैदराबाद को चौथा झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। वह सिर्फ 17 रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं।
09:58 PM, 27-Could-2026
RR vs SRH Live Rating: हैदराबाद को तीसरा झटका
हैदराबाद को तीसरा झटका बर्गर ने दिया। उन्होंने आर्चर के हाथों आर स्मरण को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए क्लासेन आए हैं।
09:55 PM, 27-Could-2026
RR vs SRH Live Rating: हैदराबाद को दूसरा झटका
हैदराबाद को दूसरा झटका आर्चर ने ही दिया। उन्होंने ईशान किशन को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। अब ट्रेविस हेड का साथ देने आर स्मरण आए हैं।
09:40 PM, 27-Could-2026
RR vs SRH Live Rating: हैदराबाद की झटके से शुरुआत
हैदराबाद की झटके से शुरुआत हुई है। अभिषेक शर्मा को जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब ईशान किशन आए हैं। उनका साथ देने के लिए ट्रेविस हेड मौजूद हैं।
09:26 PM, 27-Could-2026
RR vs SRH Live Rating: राजस्थान ने हैदराबाद को 244 रनों का लक्ष्य दिया
राजस्थान ने हैदराबाद को 244 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। उनके लिए वैभव सूर्यवंशी ने 97 और ध्रुव जुरेल ने 50 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने तीन विकेट लिए जबकि ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट झटके।
09:10 PM, 27-Could-2026
RR vs SRH Live Rating: शनाका आउट हुए
राजस्थान को पांचवां झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने अभिषेक के हाथों दासुन शनाका को कैच कराया। अब क्रीज पर डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 233 रन है।
08:56 PM, 27-Could-2026
RR vs SRH Live Rating: राजस्थान को चौथा झटका
राजस्थान को चौथा झटका प्रफुल्ल हिंगे ने दिया। उन्होंने क्लासेन के हाथों कप्तान रियान पराग को कैच कराया। वह 12 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब फरेरा का साथ देने दासुन शनाका आए हैं।
Source link
#SRH #Live #Rating #कवलफयर2 #स #महज #एक #कदम #दर #रजसथन #हदरबद #न #न #वकट #गवए


